जबलपुर। अवैध रूप से शराब बेचने पर नकेल कसी नहीं जा पा रही है। इससे कहीं न कहीं अवैध रूप से शराब विक्रय के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गोरखपुर के लोधी मोहल्ला में सामने आया है, जहां सोमवार की रात थैले में अंग्रेजी शराब भरकर उसे सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को देखकर रात के अंधेरे में आरोपी भाग निकला। पुलिस ने अंग्रेजी शराब जब्त की।
गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल ने बताया कि सोमवार चौकी रामपुर अन्तर्गत मुखबिर से सूचना मिली कि लोधी मोहल्ला असरानी डाक्टर के बाजू वाली गली गोरखपुर बाजार में मोनू सबलोक अपने एक साथी के साथ अवैध रूप से शराब बेचने के लिये रखा है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी। मोनू सबलोक पुलिस को देखकर अपने साथी के साथ अंधेरे का फायदा उठाते हुये अपने बैग व थैलों को छोड़कर भाग गया। बैंगों को चौक करने पर 1 बैग में अंग्रेजी शराब के 24 पाव एवं 71 बॉटल शराब जप्त करते हुये फरार आरोपी मोनू सबलोक व 1 अन्य के विरूद्ध मामला दर्ज किया।
