khabar abhi tak

एक झपट्टे में मोबाइल छीना और रफूचक्कर


जबलपुर।
भंवरताल गार्डन के सामने रविवार रात खाना खाकर टहल रहे एक वयोवृद्ध व्यक्ति के मोबाइल पर झपट्टा मारकर मोबाइल सवार युवक रफूचक्कर हो गए। इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ओमती पुलिस ने बताया कि चर्च के बाजू में रहने वाले राजेन्द्र कुमार खरे 71 ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 जुलाई को रात लगभग 9-20 बे घर से खाना खाने के बाद टहल रहा था। वह होली ट्रीनिटी चर्च के तरफ से होते हुये सेंट नार्वट स्कूल के पास भंवरताल गार्डन के बाहर तरफ जा रहा था। मोबाइल हाथ में लिये था। तभी पीछे चर्च तरफ से एक मोटर सायकल पर तीन लड़के आये और मोटर सायकल में पीछे बैठे लड़के ने उसके साथ से उसका आईफोन मोबाइल झपटा मारते हुये हाथ से छीनकर तेजी से भाग गये।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak