भोपाल. कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में समर्थन मूल्य पर बोनस भुगतान योजना को निरंतर रहेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस योजना को मंजूरी देते हुए अगले तीन साल तक किसानों को उपज पर बोनस देने का ऐलान किया है।
हर शुक्रवार को जमीन पर होगी सरकार
जन विश्वास अभियान की शुरुआत होगी। हर शुक्रवार को चलेगा। जनप्रतिधियों के साथ कलेक्टर भी मौजूद रहेंगे। सीएम हेल्पलाइन, जल जीवन मिशन जैसे आवश्यक कार्यों को निपटाया जाएगा। योजनाओं की मॉनिटिंग होगी। ये अभियान लगातार चलेगा। जहां भी गड़बडिय़ां सामने आएंगी, उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि एक तरह से सरकार जमीन पर होगी।
पुलिस विभाग में दो साल 18 हजार पद मंजूर
मप्र पुलिस विभाग में 25 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की पदोन्नतियां हुई। विभाग में अलग-अलग श्रेणियों में 9662 पदों को मंजूरी दी गई। पिछले साल 8500 पद स्वीकृत किए गए थे। इन दोंनो को मिलाकर दो साल में 18000 हजार पद स्वीकृत हुए।
भोपाल करेगा एशियन महिला हॉकी की मेजबानी
भोपाल में पहली बार एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता अक्टूबर-नवंबर में होगी। इसमें एशिया की 6 प्रमुख टीमें हिस्सा लेंगी। जिसमें मेजबान भारत, चीन, जापान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड की टीमें भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता में करीब 200 खिलाड़ी शामिल होंगे। हॉकी प्रतियोगिता खेल विभाग के नाथूबर खेड़ा स्थित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित की जाएगी।
दो कंपनियों में साढ़े तीन हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्याम शरण पावर कंपनी 1000 करोड़ का निवेश करेगी जिससे 1000 से ज्यादा युवाओं को रोजगार देगी। इसी तरह पारस डिफेंस एंड टैक्नोलॉजी मप्र में सेमीकंडेक्टर प्रोजेक्ट स्थापित करेगी। इसमें 6200 करोड़ रुपए का निवेश होगा और करीब 2500 से ज्यादा रोजगारों को सृजन होगा। जन विश्वास अभियान की शुरुआत होगी। हर शुक्रवार को चलेगा। जनप्रतिधियों के साथ कलेक्टर भी मौजूद रहेंगे। सीएम हेल्पलाइन, जल जीवन मिशन जैसे आवश्यक कार्यों को निपटाया जाएगा। योजनाओं की मॉनिटिंग होगी। ये अभियान लगातार चलेगा। जहां भी गड़बडिय़ां सामने आएंगी, उन पर कड़ी कार्रवाई होगी।
