khabar abhi tak

जबलपुर : रेलवे के डब्ल्यू. एस. ई. सी. हाई स्कूल में अलंकरण समारोह का आयोजन

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल महिला कल्याण संगठन जबलपुर मंडल द्वारा संचालित शाला डब्ल्यू. एस. ई. सी. हाई स्कूल में शनिवार को अलंकरण समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता महिला कल्याण संगठन पश्चिम मध्य रेल मंडल की अध्यक्षा श्रीमती पूनम खत्री तलरेजा ने की। इस अवसर पर विशेष अतिथि डॉ प्रीति दीक्षित, स्कूल प्रभारी श्रीमती मरियम खान व श्रीमती दर्शिता श्रीवास्तव मैम व अन्य पदाधिकारी व प्राचार्या श्रीमती आशा अवस्थी उपस्थित रहीं। 

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ किया गया। महिला कल्याण संगठन के सभी पदाधिकारियों का सैपलिंग देकर अभिनंदन किया गया। विद्यालय की छात्राओं के द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति व सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन कर माहौल को मंगलमय बनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य भाग में स्कूल कैबिनेट के नव-निर्वाचित सदस्यों को बैच पहनाकर उनके दायित्व सौंपे गए। सभी को कर्तव्यनिष्ठ एवं अनुशासित रहने की शपथ दिलाई गई। अपने प्रेरणादायी संबोधन में अध्यक्षा श्रीमती पूनम खत्री  तलरेजा ने विद्यार्थियों को नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठता व अनुशासन का महत्व समझाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की उप प्राचार्या श्रीमती कीर्ति पुंज मैडम ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान गाकर किया गया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक गण व अन्य कर्मचारियों का योगदान रहा। इस अलंकरण समारोह का मुख्य उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन व जिम्मेदारी की भावना का विकास करना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak