बताया गया है कि सिहोरा के गोसलपुर, जुझारी, गोसलपुर व शांति नगर में लम्बे समय से अवैध कारोबारियों द्वारा भट्टी लगाकर कच्ची शराब बनाकर ग्रामीणों को बेची जा रही है। इस बात की खबर मिलते ही आज सुबह दस बजे के लगभग आबकारी की टीम ने एक साथ इन सभी जगहों पर घेराबंदी कर दबिश दी, आबकारी विभाग के अधिकारियों को देखकर अवैध कारोबारियों में भगदड़ मच गई। इस बीच अधिकारियों ने इन अड्डो से तैयार की गई कच्ची शराब के अलावा 600 किलो लाहन जब्त किया। जिसे दूर ले जाकर नष्ट कर दिया गया। इसके बाद टीम द्वारा आरोपियों को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देती रही। मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) एवं (च) के तहत कुल छह प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक आरएस मरावी, नेक लाल बागरी, नरेंद्र सिंह उईके, कुश प्रताप मिश्रा और रविंद्र कुरील शामिल थे। उनके साथ आबकारी मुख्य आरक्षक फूल सिंह एटिया, संत लाल मरावी तथा आबकारी आरक्षक अशोक बघेल और ज्ञानेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।