जबलपुर। गौतम जी की मढ़िया के पास बुधवार की रात एचडीएफसी बैंक मैनेजर का अज्ञात युवक मोबाइल छीनकर भाग गए। मैनेजर ने मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
गढ़ा पुलिस ने बताया कि कुंडीपुरा छिंदबाड़ा वर्तमान पता गंगासागर शुक्ला नगर निवासी नीरज मालवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एचडीएफसी बैंक दमोहनाका ब्रंाच में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर नौकरी करता है। बुधवार रात लगभग 9 बजे वह अपने घर से टहलने के लिये गुऔआ चौक तरफ से राम मंदिर गौतम कि मढ़िया पैदल आ रहा था। सेंट्रल बैंक गुलौआ के पास पहंुचा ही था कि उसके मोबाइल पर कॉल आया। वह मोबाइल निकालकर देखने लगा। तभी बिना नंबर की मोटर सायकल से 2 लड़के आये और पीछे बैठे लड़के ने झपटा मारकर उसके हाथ से मोबाइल कीमती लगभग 21 हजार रूपये का छीनकर भाग गये।
