khabar abhi tak

घर में घुसे बदमाशों ने दम्पति पर हमला कर लूटे 1.80 लाख रुपए, अधारताल क्षेत्र में घटना से सनसनी

जबलपुर। अधारताल थानान्तर्गत सब्जी मंडी खंजाची मोहल्ला में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब तीन बदमाशों ने घर में घुसकर मोहम्मद अनीस व उनकी पत्नी रोशनी पर हमला कर एक लाख 80 हजार रुपए लूट लिए। यहां तक कि उनके बेटे का मोबाइल फोन भी उठाकर ले गए। पुलिस ने दम्पति की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। 

                                पुलिस के अनुसार मोहम्मद अनीस उम्र 41 वर्ष अपनी दूसरी पत्नी व पहली पत्नी के बेटे अमन व अफजल के साथ सब्जी मंडी खंजाची मोहल्ला में किराए से मकान लेकर रह रहा है। पिछले दिनों अनीस ने अपने भतीजे मोहम्मद हबीबी व मोहम्मद अर्श निवासी मक्का नगर गली नम्बर दो को उधार लिए गए 25 सौ रुपए वापस देने घर बुलाया। इसके अलावा मोहम्मद आशिक अंसारी उसे उसके माल का पैसा 96 हजार रूपये देने के लिये उसके घर आये थे। सभी लोग घर में बैठे थे, इस दौरान रात 11 बजे के लगभग पत्नी रोशनी बी का भाई मोहम्मद जावेद अपने 2 साथी मोहम्मद जानू एवं मंगन उर्फ मोहम्मद आरिफ के साथ घर के अंदर आया ओर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। वे कुछ समझ पाते इससे पहले तीनों ने धमकी देते हुए रोशनी बी की आलमारी में रखे एक लाख 80 हजार रुपए निकाल लिए। यहां तक कि बेटे अफजल का ओप्पो कम्पनी का मोबाइल भी छीनकर भाग निकले। घर मे घुसकर की गई लूट व मारपीट से घबराए दम्पति ने बीती रात थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak