जबलपुर। विजयनगर में बुधवार को चेन स्नेचिंग के मामले में नया पैतरा सामने आया हे, जिसमें आरोपी ने महिला के गले में झपट्टा नहीं मारा बल्कि रास्ते से जा रही महिला के गले में हुक बनाकर उसकी चेन छीन ली और भाग गया। महिला ने मामला पुलिस को सौंपा है।
विजयनगर पुलिस ने बताया कि 29 जुलाई की रात आशा शमा निवासी एचबी कॉलेज के पास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्रतिदिन की तरह सुबह घूम कर घर की तरफ वापस आ रही थी। तभी एक लड़का काले रंग की मोटर सायकल से उसके आगे की तरफ निकला और वापस लौटकर खड़ा हो गया, जैसे कि वह उसका इंतजार कर रहा है। वह जैसे ही लड़के के पास पहुंची तो अज्ञात लड़के ने उसके गले में पहनी हुयी सोने की चैन वजनी लगभग 10 ग्राम की, जिसे किसी नुकीली चीज से फंसाकर छीना और भाग गया।