khabar abhi tak

अब पनागर में पकड़ा गया चाइना चाकू का सौदागर, ग्राहकों के इंतजार में खड़ा था

जबलपुर। जबलपुर के पनागर में पुलिस ने चाइना चाकू बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे युवक को घेराबंदी कर पकड़ा है। आरोपी युवक राज उर्फ काशी बर्मन के पास से पुलिस ने पांच चाइना चाकू बरामद किए है। जिसने पूछताछ में बताया कि उसने अभिषेक उर्फ छिंगा पटेल से उक्त चाकू खरीदे और यहां पर बेचने के लिए घूम रहा था। 

                                पुलिस का कहना है कि राज उर्फ काशी बर्मन मौलाना अब्दुल कलाम स्टेडियम के पीछे चाकू बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। इस बात की खबर मुखबिर से मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखते ही राज ने दौड़ लगा दी, जिसका पीछा करते हुए पुलिस ने घेरकर पकड़ा लिया। राज के पास रखे थैले की तलाशी ली तो उसमें पास चाइना चाकू मिले। राज उर्फ काशी बर्मन निवासी उम्र 20 वर्ष निवासी चंद्र नगर बिसेंदी पनागर ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि अभिषेक उर्फ छिंगा पटेल निवासी महाराजपुर अधारताल से चाकू खरीद कर लाया था। जिसे बेचने के लिए पनागर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में घूम रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक से पूछताछ की जारही है कि उसने पनागर में किन किन लोगों को चाकू बेचे है। आरोपी युवक राज को पकडऩे में सहायक उप निरीक्षक रजनीश भदौरिया, प्रधान आरक्षक शिव प्रसाद रजक, आरक्षक सचिन्द्र, कौशल की सराहनीय भूमिका रही। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak