khabar abhi tak

घर से निकले युवक की लाश गांव में पेड़ पर फंदे से लटकती मिली, घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं

जबलपुर। खमरिया थानान्तर्गत ग्राम वीरनेर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अनिल कोल नामक युवक की लाश गांव में छेवला के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकते मिली। अनिल की लाश मिलने की खबर पाते ही परिजन मौके पर पहुंच गए, जिन्होने अनिल को इस हालत में देखा तो फूट-फूटकर रोए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेजकर मर्ग कायम कर लिया है।

                                 पुलिस के अनुसार ग्राम वीरनेर में रहने वाला अनिल कोल उम्र 28 वर्ष बीती रात अपने घर में रहा, रात 9 बजे के लगभग पत्नी शिवानी व बच्चों के साथ बैठकर खाना खाया और यह कहकर घूमने चला गया कि अभी लौटकर आते है। अनिल के काफी देर तक घर न आने से पत्नी सहित अन्य परिजन चितिंत हो गए, वे तलाश करने के लिए गांव में निकल आए, दोस्तों व रिश्तेदारों से पूछताछ करते हुए जब खेरमाई मंदिर के पास नदी के किनारे पहुंचे तो देखा कि अनिल छेवला के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटक रहा है। अनिल को फंदे पर लटकते देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए,देखते ही देखते गांव के कई लोग एकत्र हो गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मर्ग जांच में जो भी तथ्य सामने आएगे उस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak