जबलपुर। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2026 के उपाध्यक्ष पद के नतीजे घोषित हो चुके हैं। पुरुष उपाध्यक्ष पद पर सचिन गुप्ता ने 469 वोट हासिल करके 57 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। उनके प्रतिद्वंद्वी मनोज तिवारी को 412 वोट मिले। महिला उपाध्यक्ष पद पर सुनीता सूद गुप्ता ने 1182 वोट पाकर 495 वोटों के अंतर से बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने मधु राणा को हराया, जिन्हें 687 वोट मिले। तीसरे स्थान पर वर्षा तिवारी रहीं, जिन्हें 666 वोट मिले। मतदान प्रक्रिया के दौरान कुल 132 मत अवैध पाए गए। निर्वाचन अधिकारियों ने दोनों विजेताओं को निर्वाचित घोषित कर दिया है।
उपाध्यक्ष की दौड़ में कौन कहां पहुंचा
पुरुष उपाध्यक्ष पद के मुकाबले में मनोज शिवहरे 388 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। प्रशांत कोहरे को 292, दिलीप कुमार श्रीवास्तव को 277 और प्रमोद त्रिपाठी को 266 वोट मिले। अजय शुक्ला को 165, शेख मंजूर को 106, कमल बघेल को 104 और सुखबीर को 34 वोट हासिल हुए। महिला उपाध्यक्ष पद पर सुनीता सूद गुप्ता ने अपनी प्रतिद्वंद्वी मधु राणा और वर्षा तिवारी को पछाड़ते हुए एकतरफा कब्जा जमाया। मतगणना संपन्न होने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने औपचारिक रूप से सचिन गुप्ता और सुनीता सूद गुप्ता की जीत की घोषणा करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र सौंपे।
