लोकायुक्त पुलिस द्वारा बताया गया है कि ग्राम पंचायत परसाई माल जबेरा निवासी संजू रैकवार को प्रधानमंत्री आवास के लिए दो किश्तें जारी हो चुकी थी। लेकिन तीसरी किश्त के लिए रोजगार सहायक राजेश सिंह लोधी द्वारा 30,000 रुपए रिश्वत की मांग की गई। संजू ने रिश्वत की पहली किश्त 22 हजार रुपए दे दिए, इसके बाद भी राजेश सिंह लोधी द्वारा रिश्वत की दूसरी किश्त 8 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। पीडि़त संजू रैकवार ने इस बात की शिकायत लोकायुक्त एसपी से की। इसके बाद आज दोपहर दो बजे के लगभग संजू रैकवार पंचायत आफिस पहुंचा और रोजगार सहायक राजेश सिंह को रिश्वत की दूसरी किश्त के 8 हजार रुपए दिए, तभी लोकायुक्त टीम के अधिकारियों ने दबिश देकर रंगे हाथ पकड़ लिया। रोजगार सहायक राजेश सिंह को रिश्वत लेते पकड़े जाने की खबर से कार्यालय में हड़कम्प मच गया।
दमोह। दमोह के परासई पंचायत जबेरा में रिश्वत की दूसरी किश्त 8 हजार रुपए लेते हुए लोकायुक्त टीम ने रोजगार सहायक राजेश सिंह लोधी को आज दोपहर दो बजे के लगभग रंगे हाथ पकड़ लिया। राजेश सिंह द्वारा पीडि़त से 22 हजार रुपए पहले लिए जा चुके थे।
Tags
damoh