khabar abhi tak

जबलपुर की लोकायुक्त टीम के हत्थे चढ़ते ही बाबू ने फेंके रुपए, तहसील कार्यालय में नक्शा सुधार का आदेश जारी करने ले रहा था रिश्वत

 

जबलपुर। गाडरवारा जिला नरसिंहपुर स्थित तहसील कार्यालय में तीन हजार रुपए की रिश्वत ले रहा बाबू अजय कुमार श्रीवास्तव को लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त टीम के हत्थे चढ़ते ही अजय कुमार ने रिश्वत के तीन हजार रुपए फेंक दिए और विवाद करने लगा। जिसे लोकायुक्त टीम के अधिकारियों ने समझाइश देते हुए शांत कराया। 

                                   लोकायुक्त टीम के अधिकारियों ने बताया कि ग्राम बरहटा गाडरवारा निवासी आशीष कुमार कौरव ने नक्शा सुधरवानो के लिए तहसील कार्यालय में आवेदन दिया। जिसे कार्यालय के बाबू अजय कुमार श्रीवास्तव ने रोक कर रख लिया। आशीष ने जब बाबू अजय कुमार श्रीवास्तव से मुलाकात की तो उसने केस में आदेश जारी करने के एवज में 5 हजार रिश्वत की मांग की, बातचीत के दौरान 3 हजार रुपए में सौदा तय हो गया। इसके बाद आशीष कुमार ने जबलपुर पहुंचकर लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले से शिकायत की और आज गाडरवारा तहसील कार्यालय पहुंचकर बाबू अजय कुमार श्रीवास्तव तीन हजार रुपए की रिश्वत दी, तभी लोकायुक्त टीम के अधिकारियों ने दबिश देकर अजय कुमार श्रीवास्तव को रंगे हाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त टीम के हत्थे चढ़ते ही बाबू अजय कुमार श्रीवास्तव ने रुपए फेंक दिए और विवाद करने पर उतारु हो गया। जिसे अधिकारियों ने समझाइश देते हुए कानूनी कार्यवाही में बाधा उत्पन्न न करने के लिए कहा। कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त टीम के इंस्पेक्टर ब्रजमोहन सिंह नरबरिया, राहुल गजभीये सहित 6 अधिकारी मौजूद रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak