khabar abhi tak

जबलपुर के अधारताल में नकली स्नैक्स फैक्ट्री पर पुलिस की दबिश, मशहूर रेडी-टू-ईट ब्रांड की पैकिंग व स्वाद की हो रही थी नकल

जबलपुर। अधारताल थानान्तर्गत खजरी-खिरिया बायपास क्षेत्र में लम्बे समय से संचालित हो रही विजय श्री सेल्स कंपनी में आज उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब अधारताल पुलिस ने यहां पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस ने यहां से रेडी-टू-ईट स्नैक्स कंपनी के नकली रेपरों में पैकिंग की जा रही थी। 
                                    अधारताल पुलिस के अनुसार टेमर भीठा स्थित गंगा फूड्स कंपनी के संचालक योगेश व विनोद उपाध्याय ने शिकायत की थी कि बाजार में उनके उत्पादों जैसे सामान सस्ते दामों पर बेचे जा रहे हैं, जिससे उनकी बिक्री प्रभावित हो रही है। उन्होने पुलिस को कंपनी के नाम के नकली रेपर भी दिए थे कि लोकप्रिय रेडी-टू-ईट स्नैक्स एबीसीडी, दाल चावल व बिरयानी की न केवल पैकिंग की नकल की जा रही थी, बल्कि उनके स्वाद (फ्लेवर) को भी कॉपी किया जा रहा था। जिसपर आज दोपहर तीन बजे के लगभग अधारताल पुलिस की टीम ने दोपहर 3 बजे खजरी खिरिया बाईपास स्थित आकाश गौतम की विजय श्री सेल्स इंटरप्राइजेज फैक्ट्री पर छापा मारा। पुलिस ने कॉपीराइट उल्लंघन से जुड़े संदिग्ध उत्पादों, मशीनों और पैकिंग सामग्रियों की जांच की।
 अधारताल टीआई विपिन ताम्रकार के अनुसार, प्रथम दृष्टया कॉपीराइट कानून का स्पष्ट उल्लंघन पाया गया है, जिसके कारण यह त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस ने पीडि़त कंपनी की शिकायत पर माल जब्त कर फैक्ट्री सील कर दी है। आगे की वैधानिक और दंडात्मक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak