khabar abhi tak

कोर्ट में केस जीतने की खबर मिलते ही घर में घुसे 13 हथियारबंद, दम्पति पर किया हमला, पति की मौत, पत्नी की हालत अत्यंत गंभीर

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव स्थित नकटिया गांव में जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। वर्षों पुराने जमीन विवाद में कोर्ट का फैसला मृतक के पक्ष में आने से नाराज परिजनों ने घर में घुसकर पति-पत्नी पर लाठी, डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में हरिप्रसाद यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी प्रीति यादव गंभीर चोटें आई, जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर हालत को देखे हुए भरती कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में 6 महिला, 6 पुरुष व एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। 

                                 पुलिस के अनुसार हरिप्रसाद यादव का अपने ही रिश्तेदारों से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। हाल ही में कोर्ट ने फैसला हरिप्रसाद के पक्ष में सुनाया था। इसी रंजिश में आरोपी पक्ष ने बदला लेने की साजिश रची। आज आरोपी एकजुट होकर हरिप्रसाद के घर पहुंचे और लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगने से हरिप्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी प्रीति यादव गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने घायल महिला प्रीति को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने भरती कर लिया। वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अलग अलग टीमें बनाकर आरोपियों को तलाश करते हुए बंदी बना लिया। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak