khabar abhi tak

फर्जी किन्नर को पकड़कर चप्पलों से पीटा, नंगा कर सरेराह किया मुंडन, कई दिनों से वसूल रहा था रुपया

नरसिंहपुर। नरसिंहपुर के गाडरवारा में आज किन्नरों के एक समूह ने एक युवक को फर्जी किन्नर बनकर पैसे वसूलते हुए रंगे हाथों पकड़ा। इस दौरान किन्नरों ने पहले तो उसे चप्पलों से पीटा, इसके बाद कपड़े उतरवाकर सरेराह  मुंडन कर दिया। 
                      बताया गया है कि युवक किन्नर बनकर गाडरवारा के चीचली रोड इलाके में लंबे समय से किन्नर का भेष बनाकर दुकानों और राहगीरों से पैसे वसूल रहा था। किन्नरों समूह की टीम युवक पर अपनी नजरें जमाए थी। आज दोपहर के वक्त जब वह दुकानों से रुपए वसूल रहा था। इस दौरान उसे रुपए लेते हुए दबोच लिया। युवक को पकडऩे के बाद किन्नरों ने पहले उसकी चप्पलों से पिटाई की। इसके बाद बीच सड़क पर ही उसका मुंडन कर दिया गया। इस घटना को देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। किन्नर समुदाय का आरोप है कि ऐसे फर्जी लोगों के कारण उनकी छवि खराब होती है और समाज में भ्रम की स्थिति पैदा होती है। स्थानीय लोगों के अनुसार भी यह युवक काफी समय से अलग-अलग इलाकों में घूमकर वसूली कर रहा था। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन घटना को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak