जबलपुर। मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष मिश्रा 62 वर्ष की आयु पूरी कर सेवानिवृत्त हो गए हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कर्मचारियों को 5वें वेतनमान, समयमान वेतन, अनुकंपा नियुक्ति और मुख्यमंत्री चिकित्सा बीमा योजना का लाभ दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए। उनके इस योगदान को देखते हुए विभागीय अधिकारियों और सहयोगियों ने उनका भव्य स्वागत किया। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय, देवेंद्र पचौरी, आलोक अग्निहोत्री, अर्जुन सोमवंशी, सुशील गुप्ता, विनय नामदेव, राजाराम डेहरिया, प्रियांशु शुक्ला और सतीश उपाध्याय ने उन्हें शाल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
