जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय में कार्यरत चार अधिकारी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण/आरएसपी) श्री प्रभात, सीएमपीई श्री राधेश्याम बीका, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी संजय कुमार, एडब्लूएओ अतुल कुमार मिश्रा एवं दो कर्मचारी सेक्शन इंजीनियर राजेश कुमार श्रीवास्तव, फोटोग्राफर राजेन्द्र कुमार पैगवार सहित जबलपुर, भोपाल, कोटा मण्डलों एवं दोनों कारखानों के कुल 145 रेलकर्मी शुक्रवार 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए।
जिसमें मुख्यालय से 4 अधिकारी एवं 2 कर्मचारी, जबलपुर मंडल से 26 कर्मचारी, भोपाल मण्डल से 2 अधिकारी एवं 34 कर्मचारी, भोपाल कारखाना से 14 कर्मचारी, भोपाल निर्माण से 3 रेलकर्मी, कोटा मण्डल में 50 कर्मचारी, कोटा कारखाना से 8 कर्मचारी, कोटा निर्माण से 2 कर्मचारी शामिल हैं।
पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय में माह के अंतिम कार्य दिवस 31 जुलाई को अपर महाप्रबंधक प्रमोद कुमार खत्री, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक नीरज कुमार, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एस डी पाटीदार, वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी मनोज कुमार जैन एवं प्रमुख मुख्य मैकेनिकल इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार रावत, जनसम्पर्क अधिकारी बी एन गुप्ता ने चार अधिकारी एवं दो कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति संबंधित दस्तावेज प्रदान किये। सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन की ओर से स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन के लिए शुभकामनायें दी गईं।
सेवानिवृत्ति समारोह के अवसर पर उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (एच आर डी) संजय कुमार सिन्हा सहित कार्मिक विभाग के अन्य अधिकारी, तथा कर्मचारी एवं जनसम्पर्क विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक कार्मिक अधिकारी (प्रशानिक) शैलेन्द्र सिंह गौर द्वारा किया गया। इस अवसर पर तीनों मण्डलों एवं कारखानों पर सेवानिवृत्त हो रहे सभी रेलकर्मियों को सेवानिवृत्ति संबंधित दस्तावेज प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनकी सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन के द्वारा सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन के लिए शुभकामनाए दी गईं।
