khabar abhi tak

मार्बल से भरी पिकअप ट्राले से टकराई, जबलपुर के चालक की मौत, दूसरा साथी घायल, मंडला में घटना

मंडला/जबलपुर. नेशनल हाईवे-30 पर मंडला जिले में शुक्रवार की सुबह बबैहा के पास ट्राला और बोलेरो पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में जबलपुर निवासी बोलेरो पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने वाहनों को हटाकर सामान्य कराया।

जबलपुर का चालक की मौके पर मौत

सूचना मिलते ही टिकरिया पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। 108 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जबलपुर के कटंगी बाईपास निवासी 26 वर्षीय रोहित दुबे को मृत घोषित कर दिया। हादसे में जबलपुर के आगा चौक निवासी अमन रैकवार (20) गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है।

मार्बल लेकर मंडला आ रही थी बोलेरो पिकअप

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बोलेरो पिकअप जबलपुर से मार्बल लेकर मंडला की ओर जा रही थी। बबैहा के पास सामने से आ रहे ट्राले से उसकी सीधी टक्कर हो गई, जिससे पिकअप के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। टिकरिया पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak