khabar abhi tak

मेडिकल कॉलेज के दो चिकित्सकों सहित छह अन्य को अदालत का नोटिस



अपेंडिक्स ऑपरेशन के बाद बच्चे की बिगड़ी तबीयत, जातिसूचक अपमान के मामले में अगली सुनवाई तय

जबलपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रश्मि मंडलोई ठाकुर की अदालत ने जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के दो वरिष्ठ चिकित्सकों सहित कुल छह लोगों को औपचारिक नोटिस जारी किया है। इस प्रकरण की अगली सुनवाई के लिए 23 सितंबर 2026 की तारीख तय की गई है। अदालत जिन लोगों को नोटिस भेजा है उनमें मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. यू. सोमशेखर, डॉ. डीएस ठाकुर, एक अज्ञात प्रशिक्षु चिकित्सक, गढ़ा थाना प्रभारी, जबलपुर के पुलिस अधीक्षक और मेडिकल कॉलेज के डीन शामिल हैं। यह मामला जबलपुर के रहने वाले नंदीलाल लड़िया द्वारा दायर परिवाद पर आधारित है। प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अगस्त 2022 में अपने चौदह वर्षीय बेटे का अपेंडिक्स का ऑपरेशन मेडिकल कॉलेज में कराया था। सर्जरी के ठीक बाद से ही उनके बच्चे की स्वास्थ्य स्थिति लगातार बिगड़ने लगी थी। जब उन्होंने चिकित्सकों से समुचित इलाज और बच्चे की हालत सुधारने की मांग की, तो कुछ चिकित्सकों ने उन्हें कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया और जान से मारने की धमकी दी। इसी शिकायत को लेकर अदालत में न्याय की गुहार लगाई गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak