khabar abhi tak

रिटायर रेल कर्मचारी व उसकी पत्नी की हत्या का खुलासा, प्रॉपर्टी ब्रोकर ने भाई के साथ मिलकर किया मर्डर

भोपाल. एमपी की राजधानी भोपाल में रिटायर रेल कर्मचारी व उसकी पत्नी की मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. दोनों की हत्या की गई थी. ऐशबाग थाना पुलिस ने मर्डर केस में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जांच में सामने आया है कि दंपति की हत्या के पीछे प्रॉपर्टी विवाद मुख्य वजह थी। पति हेमंत और पत्नी शकुंतला अपनी प्रॉपर्टी बेचने की तैयारी कर रहे थे। ब्रोकर ने धोखे से प्रॉपर्टी के दान पत्र की डीड कराई और  ब्रोकर श्रीकांत और उसके भाई शशिकांत ने दंपति की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि करीबी रिश्तेदार महिला ने पूरी साजिश ही रची थी। पुलिस शाम को हत्या की साजिश, आरोपियों की भूमिका और पूरे घटनाक्रम का विस्तृत खुलासा करेगी। 

सीसीटीवी फुटेज में सामने आए थे दो संदिग्ध

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से संदिग्ध आरोपियों के फोटो सोशल मीडिया पर जारी किए थे। उनकी पहचान के लिए 50 हजार रुपए का इनाम भी जारी किया था। पिछले कुछ दिनों से पुलिस अपने स्तर पर भी पड़ताल में लगी थी। फुटेज में सामने आए दो संदिग्ध रेनकोट पहने  और हाथों में ग्लव्स लगाए नजर आए थे।

संदिग्ध हुलिए के युवक ने खरीदी थी शराब

एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में एक शराब दुकान से उसी संदिग्ध हुलिए का युवक शराब खरीदते दिखा था। जब पुलिस जांच करने पहुंची तो पता चला उसने डिजिटल भुगतान किया था। डिजिटल ट्रांजेक्शन के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान की। जगह-जगह उसकी दबिश दी जाती रही।

22 दिन पहले बुजुर्ग दंपति की हुई थी हत्या

सुदामा नगर स्थित अंबेडकर नगर में रिटायर रेल कर्मचारी हेमंत बारीक और उनकी पत्नी शकुंतला बारीक की गोली मारकर हत्या की गई थी। घटना 24 जून की रात हुई थी। मौके से पुलिस को तीन कारतूस बरामद किए थे। अंधे मर्डर केस को सुलझाने के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया था। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak