khabar abhi tak

बार काउंसिल चुनाव: महिला प्रत्याशियों ने भी दिखाई ताकत

 


जबलपुर।  एमपी स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026 की मतगणना पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ जारी है। अब तक कुल 40879 मतों की गिनती पूरी कर ली गई है। कुल 62 हजार में से गिने गए इन मतों में 39442 वोट वैध पाए गए हैं, जबकि 1437 मतपत्र निरस्त किए गए हैं। मंगलवार को अशोकनगर, सबलगढ़, जीरा, तेंदूखेड़ा, गाडरवारा, गोटेगांव, करेली, नरसिंहपुर, रामपुरा, मनासा, नीमच, जावद, शाहनगर, अजयगढ़, गुन्नौर, पवई, पन्ना, सिलवानी और रायसेन की मतपेटियों की गिनती पूरी हुई। मतगणना के दौरान राकेश सिंह भदौरिया, आरके सिंह सैनी, विवेक सिंह, हितोषी जय हार्डिया और जितेंद्र कुमार जैन ने बढ़त बनाई है। महिला उम्मीदवारों में प्रतीका पाठक, अनु पटेल, प्रतिमा बालिया, अंजना कुरसिया और रेशम ऋतु जैन आगे चल रही हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस एसके पालो और वरिष्ठ अधिवक्ता नमन नागरथ के मार्गदर्शन में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर जीएस बघेल और दीपक अवस्थी तथा हाईपावर इलेक्शन कमेटी के सचिव प्रशांत दुबे की निगरानी में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही है।

गिनती की प्रक्रिया व प्रत्याशियों की वर्तमान स्थिति

​मतगणना प्रक्रिया सभी प्रत्याशियों और उनके अधिकृत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में संपन्न कराई जा रही है। बुधवार को रायसेन की बची हुई मतपेटियों के साथ राजगढ़ और रतलाम के मतों की गिनती की जाएगी। इसके बाद यदि समय शेष रहता है, तो रीवा जिले के मतों की गणना शुरू की जाएगी। चुनाव में लगी पूरी टीम व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार काम कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak