अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनु बेनिवाल ने नगर निगम, महिला बाल विकास, शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर शपथ दिलाई और फिर सड़क पर उतरकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। अधिकारियों ने बेलबाग क्षेत्र के अंतर्गत स्कूल/शैक्षणिक संस्थानों के पास स्थित दुकानों में दबिश देते हुए दुकानों को चेक किया गया। इस दौरान बाई का बगीचा स्थित शासकीय स्कूल के गेट के पास स्थित दुकान में दबिश दी, दुकान संचालक ने अपना नाम दिनेश सोनकर निवासी घमापुर चौक खटीक मोहल्ला बताया। दुकान की तलाशी लेने पर सिगरेट, गुटका पान मसाला मिला जिसे जप्त करते हुए दुकान संचालक के विरूद्ध थाना बेलबाग में वैधानिक कार्यवाही की गई। इसी तरह अन्य स्कूलों के पास दुकानों में दबिश देते हुए चेक किया गया जिन दुकानों में गुटका, पान मसाला आदि पाए गए उन्हें जप्त करते हुये नगर निगम की टीम द्वारा चालानी कार्यवाही की गयी। अधिकारियों ने दुकान संचालकों को चेतावनी भी दी है कि किसी भी प्रकार के नशे से सम्बंधित कोई भी सामाग्री विक्रय न करें, नशे से सम्बंधित कोई भी सामाग्री दुकान मे रखी पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
जबलपुर। नशे से दूरी है जरूरी के तहत आज जबलपुर में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी सड़कों पर उतर आए, जिन्होने स्कू लों के आसपास दुकानों में बिक रहे तम्बाखू व गुटखा पर जब्त कर कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई से हड़कम्प मच गया।
Tags
jabalpur