khabar abhi tak

रीवा लोकायुक्त ने वन विभाग के बीट गार्ड को रिश्वत लेते पकड़ा, हर गाड़ी वाले से वसूलता था 2 हजार रुपए

सिंगरौली. एमपी के सिंगरौली में बरगवां वन रेंज का बीट गार्ड 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया है। लोकायुक्त पुलिस ने टीम ने ओबरी चौकी में कार्रवाई को अंजाम दिया। बताते हैं बीट गार्ड अखिलेश शुक्ला वन क्षेत्र में खेती-किसानी के लिए आने-जाने वाले लोगों से 2 हजार रुपए की रिश्वत वसूलता था। शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है। ट्रैप करने के बाद लोकायुक्त पुलिस बीट गार्ड को लेकर बरगवां गेस्ट हाउस लेकर गई है। वहां आगे कर कार्रवाई की जा रहा है।

यह कार्रवाई क्षेत्रीय निवासी रामलोचन प्रजापति की शिकायत पर की गई। उन्होंने लोकायुक्त पुलिस रीवा को लिखित शिकायत में बताया था कि ओबरी क्षेत्र से गुजरने वाले किसानों और अन्य लोगों के वाहनों से बीट गार्ड अखिलेश शुक्ला दो हजार रुपए की अवैध एंट्री फीस वसूल रहा है। शिकायत का सत्यापन होने के बाद लोकायुक्त पुलिस टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की।

लगातार कर रहा था वसूली

लोकायुक्त पुलिस रीवा के निरीक्षक एस. मरावी ने बताया कि आरोपी बीट गार्ड लंबे समय से जंगल क्षेत्र से गुजरने वाले किसानों और अन्य लोगों से लगातार अवैध वसूली कर रहा था। शिकायत सही पाए जाने के बाद शनिवार, 18 जुलाई को ट्रैप की कार्रवाई की गई, जिसमें बीट गार्ड को दो हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस 

गिरफ्तारी के बाद लोकायुक्त पुलिस टीम ने रिश्वत की राशि जब्त कर ली। आरोपी बीट गार्ड अखिलेश शुक्ला के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई और दस्तावेजी प्रक्रिया के लिए उसे बरगवां स्थित सर्किट हाउस ले जाया गया। मामले में जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak