पुलिस के अनुसार सुहागी अधारताल निवासी जागृति वैद्य उम्र 27 वर्ष का विवाह 8 जून 2016 को शीतलामाई घमापुर निवासी शुभम वैद्य के साथ हुआ था शादी के लगभग एक वर्ष 2017 में उसे बेटी हुयी तो ससुराल वालों का व्यवहार जागृति के प्रति बदल गया था सास, ससुर, जेठ आये दिन बेटी को लेकर उलाहना देते हुये मानसिक रूप से प्रताडित करने लगे पति शराब पीकर आये दिन उसके साथ मारपीट करता था। यहां तक कि सभी ने मिलकर उसके घर से भगा दिया, माता पिता समझाने पर वह पुन: ससुराल चली गई। ससुराल वाले उसे पुन: प्रताडि़त करने लगे और उसे व उसकी बेटी केा घर से निकाल दिया वह किराये के मकान में रहने लगी। यहां पर भी पति आए दिन दिन शराब पीकर मारपीट करता रहा। सास, ससुर, जेठ के कहने पर पति को उससे तलाक का प्रकरण न्यायालय में लगा दिया। जागृति द्वारा पति से तलाक देने का कारण पूछा जो किसी और से शादी करना बताया। पिछले दिन जागृति का तलाक को लेकर पति शुभम से फिर विवाद हो गया, इस दौरान पति ने तलाक देने के लिए कहा, जागृति द्वारा मना करने पर बुरी तरह पीटा। आए दिन की प्रताडऩा से परेशान होकर जागृति ने परिजनों की मदद से थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।