khabar abhi tak

असफल प्रेम : ' तेरा जीजा से संबंध है, बच्ची किसी और की है ' !


 जबलपुर। असफल प्रेम की एक कहानी सामने आ रही है। इसमें बिना शादी किए एक युवक-युवती साथ रहते थे। एक बच्ची भी पैदा हुई। पारिवारिक समस्याओं में प्रेम दूर होता चला गया। बात आ गई शक पर। शक पर यह सामने आया कि पति अपनी पत्नी पर जीजा से संबंध होने का आरोप लगाने लगा। बच्ची को भी किसी और की बताने लगा। रोज-रोज की पारिवारिक कलह से तंग होकर पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने तमाम साक्ष्यों और बयानों के आधार पर छानबीन के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

गढ़ा नगर पुलिस अधीक्षक आशीष जैन ने बताया कि 18 जुलाई को केवट मोहल्ला निवासी सुनीता केवट ने सूचना दी थी कि उसकी छोटी बेटी पूजा पटेल केवट मोहल्ला में रहती थी। पूजा ने मोहल्ले के आकाश पटेल से लगभग 5 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद आकाश उसकी बेटी पूजा को परेशान कर मारपीट करता था। 18 जुलाई को दोपहर लगभग 2-30 बजे आकाश पटेल उसकी बेटी पूजा के साथ मारपीट की थी, जिससे परेशान होकर पूजा ने कोई जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया था। पूजा की तबियत खराब हो गयी थी, जिसे आकाश पटेल मेडिकल कॉलेज लेकर आया था। इलाज के दौरान पूजा की मृत्यु हो गयी थी। 


दौरान मर्ग जांच मृतिका श्रीमति पूजा पटैल (केवट) के मायके पक्ष के कथन लेख किये गये। साक्षियों के कथन व पीम रिपोर्ट के आधार पर पाया गया कि पूजा तथा आकाश पटैल एक दूसरे केा पसंद करते थे। वे बिना शादी के ही पति पत्नी के रूप में रहने लगे थे। दोनों की एक 3 वर्ष की बेटी है। पति आकाश अपने जीजा संतोष सिंह से संबंध रखने तथा बच्ची को अन्य किसी व्यक्ति की बेटी होने की शंका पर आये दिन पूजा के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर प्रताड़ित करता था, जिससे परेशान होकर पूजा ने जहरीली वस्तु खाकर आत्महत्या करना पाये जाने से आरोपी आकाश पटेल के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak