khabar abhi tak

पाटन में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार ट्राला ने ईको कार को मारी टक्कर, महिला व बच्चा गंभीर (देखें वीडियो)

जबलपुर. एमपी के जबलपुर जिले के पाटन थाना क्षेत्र के गुरु पिपरिया के समीप बुधवार 22 जुलाई की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रॉले ने सामने से आ रही ईको कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि ट्रॉला ईको वाहन को करीब 500 मीटर तक घसीटता हुआ खेत में चला ईको कार में सवार महिलाएं, बच्चे और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जाता है कि  ट्रॉला क्रमांक एचआर-38-एएल-3399 जबलपुर से लोहे के गर्डर लेकर पाटन की ओर जा रहा था। इसी दौरान पाटन से जबलपुर आ रही ईको गाड़ी उसकी चपेट में आ गई। ईको वाहन में चालक सहित 8 से 10 महिलाएं और बच्चे सवार थे। टक्कर के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सड़क से घिसटता हुआ ट्रॉले के साथ खेत में जा पहुंचा।

हादसा इतना जबर्दस्त था कि ईको का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक स्टेयरिंग व केबिन के बीच बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद वाहन को काटकर चालक को बाहर निकाला गया। हादसे में घायल महिलाओं और बच्चों सहित सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak