khabar abhi tak

जबलपुर रेल मंडल का भारत स्काउट्स-गाइड्स का तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का हुआ समापन

जबलपुर. भारत स्काउट्स एवं गाइड्स पश्चिम मध्य रेल जबलपुर मंडल के द्वारा 24 से 26 जुलाई तक तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैम्प का समापन रविवार 26 जुलाई को गरिमामय समारोह में सम्पन्न हुआ.

 रेलवे स्काउट कार्यालय में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी/जिला आयुक्त (स्काउट) वरुण चतुर्वेदी, मंडल वाणिज्य प्रबंधक/ सहा.जिला आयुक्त (स्काउट) नितेश कुमार सोने, सहायक कार्मिक अधिकारी कल्याण/ सहा.जिला आयुक्त (स्काउट) सचिपति नंदन. जिला सचिव अनिल चौबे, संयुक्त सचिव संजीव तिवारी, संगठन आयुक्त (स्काउट) विमलेश तिवारी, प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) आशीष सोनकर, प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) लक्ष्मी पाणिग्रही के मार्गदर्शन में तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आयोजन 24 से 26 जुलाई 2026 तक किया था.

 

इस कैंप का समापन जबलपुर जिले सहायक जिला आयुक्त के द्वारा किया गया.  जिसमें शिविर संचालक आत्मानंद श्रीवास्तव (स्काउट), आरती रैकवार (गाइड) एवं सभी प्रशिक्षक का विशेष योगदान रहा.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak