khabar abhi tak

रिछाई ब्रिज पर फैक्टरी कर्मचारी को लूटा


जबलपुर।
रिछाई की फैक्टरी में काम करने वाले युवक को शुक्रवार रात अज्ञात तीन लड़कों ने चाकू मारकर लूट लिया। लूट के बाद धमकाते हुए आरोपी भाग गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि शुक्रवार को मारपीट में घायल को उपचार हेतु लाईफ लाईन अस्पताल सुहागी में भर्ती कराये जाने की सूचना पर हमराह स्टाफ के साथ पहंुचा। घायल अमित खटीक निवासी पनागर ने बताया कि वह सांई कृपा फैक्ट्री रिछाई में काम करता है। शुक्रवार रात लगभग 10 बजे अपनी फैक्ट्री में काम से वापस अपने घर मोटर सायकल से जा रहा था। रिछाई ब्रिज के ऊपर पहुंचा, लगभग 10-20 बजे पीछे से मोटर सायकल में 3 लड़के आकर उसे रोक लिया। वे उससे गुटखा मांगने लगे, उसने मना किया। उनकी बातों को नजर अंदाज किया। उसी समय 2 लड़के उसके आजू बाजू आ गये। तीसरे लड़के ने उसके पेंट की जेब की तलाशी लेने लगा। उसने विरोध किया तो चाकू से हमलाकर वायें पैर की जांघ में चोट पहुंचा दी। उसके जेब में रखा मोबाइल और 8 हजार रूपये छीनकर मोटर सायकल में बैठकर तीनों भाग गये। 

इसी तरह घमापुर में शनिवार को पवन कुमार मोगरे निवासी कांचघर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट ठेकेदारी का काम करता है। शुक्रवार की रात लगभग 11-10 बजे अपने काम से कृष्णा कालोनी से पैदल मोबाइल से बात करते हुये घर आ रहा था। मुलिया बाई धर्मशाला के पास पीछे से ब्लेक कलर की मोटर सायकल में 2 अज्ञात लड़के आकर झपटा मारकर उसके हाथ से मोबाइल छीनकर तेजी से शीतलामाई मंदिर तरफ मोटर सायकल से भाग गये। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak