khabar abhi tak

भेड़ाघाट में राजा ने दोस्त ब्रजेश की लाठी से पीट-पीटकर कर दी हत्या

जबलपुर. एमपी के जबलपुर जिले के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव में शराब पीने के दौरान हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। पहले दोनों दोस्तों ने साथ बैठकर शराब पी, लेकिन कुछ ही देर बाद कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक राजा नामक युवक ने दूसरे साथी ब्रजेश पटेल पर लाठी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना शुक्रवार देर शाम की है। पुलिस ने आरोपी को घटना के कुछ घंटों के भीतर ही हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बृजेश पटेल निवासी बरखेड़ा (थाना भेड़ाघाट) के रूप में हुई है। वहीं आरोपी राजा चौबे है।

आरोपी फरार हुआ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम बृजेश पटेल और राजा चौबे गांव के पास बैठकर शराब पी रहे थे। करीब आधे घंटे तक दोनों साथ रहे। इसी दौरान नशे की हालत में दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि राजा चौबे ने पहले बृजेश को धक्का दिया और फिर पास में पड़ी लाठी उठाकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बृजेश को मौके पर छोड़कर आरोपी फरार हो गया।

पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भेजा

वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने बृजेश को खून से लथपथ हालत में देखा और तत्काल भेड़ाघाट थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीएसपी अंजुल आयुक्त मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। ग्रामीणों से पूछताछ में राजा चौबे का नाम सामने आने पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। सीएसपी ने बताया कि शनिवार सुबह इलाज के दौरान बृजेश पटेल की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी राजा चौबे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को देर रात ही हिरासत में ले लिया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak