khabar abhi tak

एमपी में डकैतों की दरिंदगी, घर में घुसकर गैंगरेप कर महिला के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाली, एक किलो चांदी भी ले उड़े

आलीराजपुर. मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले के बोरी क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक विधवा महिला के घर में घुसकर लूटपाट की। बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दरिंदगी करते हुए गैंगरेप किया। इस दौरान उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी भी डाल दी। पीडि़ता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश है। निष्पक्ष जांच, आर्थिक मदद और थाना प्रभारी को हटाने की मांग की की जा रही है। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को एसपी ने घटनास्थल का दौरा कर अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

चांदी की तलाश में पूरा घर खोद डाला

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 8 से 10 हथियारबंद बदमाश दरवाजा तोड़कर पीडि़त महिला के घर में घुस गए। बदमाशों ने हथियारों के दम पर महिला को बंधक बनाया और निर्वस्त्र कर दिया। बदमाशों को शक था कि महिला ने घर में 8 किलोग्राम चांदी छिपा रखी है। डरी-सहमी महिला ने अपने पास की 1 किलोग्राम चांदी उन्हें सौंप दी, लेकिन वे बाकी चांदी की मांग पर अड़े रहे। चांदी की तलाश में बदमाशों ने घर का सामान बिखेर दिया और भीतर तीन से चार जगह खुदाई की।

पीडि़ता अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। बोरी थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak