पुलिस के अनुसार ग्राम ढेंको सकवाह निवासी विकास चंद्रोल उम्र 31 वर्ष की उस वक्त हत्या कर दी गई, जब वह अपने घर जा रहा था, हत्या के बाद लाश को पेड़ पर फंदे से लटका दिया गया। आज दोपहर के वक्त युवक की मोटर साइकल पर बैठे हुए हालत में लाश देखी तो सनसनी फैल गई। देखते ही देखते गांव के लोग एकत्र हो गए, जिनकी सूचना पर परिजन भी आ आ गए। परिजनों का कहना था कि विकास की हत्या कर लाश को पेड़ से लटकाकर बाइक पर बिठा दिया गया है ताकि ऐसा प्रतीत हो कि आत्महत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है लेकिन हत्या की घटना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। पीएम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएगे उस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।