khabar abhi tak

किसान के घर में सेंध लगाकर चोरी, सोने के जेवर व नगदी रुपए लेकर भागे चोर

जबलपुर। चरगवां थानान्तर्गत ग्राम सूखा में किसान घनश्याम यादव के घर में सेंध लगाकर घुसे चोरों ने लाखों रुपए के सोने के जेवर व नगदी 75 हजार रुपए चोरी कर लिए। चोरी की वारदात उस वक्त हुई है जब परिवार के सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। आज सुबह जब सोकर उठे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा, आलमारी के लॉकर में रखे सोने के जेवर व नगदी रुपए गायब थे। 

                                     पुलिस के अनुसार ग्राम सूखना निवासी घनश्याम यादव पेश से किसान है। बीती रात घनश्याम व छोटे बेटे अजय व बहू सभी लोग खाना खाकर अपने अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। देर रात अज्ञात चोर घर के पीछे की दीवार में छेद करके अंदर घुसे और कमरे में रखी आलमारी के लॉकर को तोड़कर सोने के जेवर, नगदी रुपए पर हाथ साफ कर दिया। आज सुबह 6 बजे के लगभग घनश्याम सोकर उठे और कमरे में गए तो देखा कि आलमारी के लॉकर टूटे पड़े है, अंदर रखे सोने के जेवर व नगदी रुपए गायब है। उन्होने बेटे व बहू को उठाकर घटना की जानकारी दी। देखते ही देखते यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई। गांव के कई लोग एकत्र हो गए, जिन्होने घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद चोरों की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है। वहीं पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा देगें। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak