khabar abhi tak

जबलपुर : एमपी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संजय यादव का निधन

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अग्रज श्री संजय यादव जी का हृदयाघात हो जाने से भोपाल में आकस्मिक निधन हो गया है. संजय यादव वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती रजनी यादव के अनुज एवं युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष  विवेक यादव के अग्रज भ्राता थे. शवयात्रा बुधवार को शाम उनके निज निवास तमरहाई चौक से रानीताल मुक्तिधाम रवाना होगी, जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा.

श्री यादव के निधन पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह सांसद आशीष दुबे राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकी प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल सह प्रभारी श्रीकान्त साहू नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल विधायक अजय विश्नोई अशोक रोहाणी अभिलाष पांडे सुशील तिवारी नीरज सिंह संतोष बरकड़े  महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन निगम अध्यक्ष  रिंकू विज के साथ सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak