जबलपुर। दमोह से आक्सीजन सिलेंडर लेकर जबलपुर के लिए रवाना हुआ पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे सिलेंडर लुढ़कते हुए खाई में गिर गए, वहीं चालक को चोट आई। राह चलते लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाकर सिलेंडर स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकलवाए और दूसरे वाहन से जबलपुर रवाना किए।
बताया गया है कि दमोह से आक्सीजन सिलेंडर लोड के पिकअप वाहन का चालक जबलपुर के लिए आज दोपहर 12 बजे के लगभग निकला। चालक जब हथिनी गांव से आगे बढ़ रहा था, इस दौरान सामने से आए भारी वाहन को साइड देने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। पिकअप को पलटते देख राह चलते लोग रुक गए, जिन्होने चालक को किसी तरह बाहर निकाला, वहीं देखा कि पिकअप में लोड सिलेंडर गिरकर खाई में लुढ़कते जा रहे है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने स्थानीय लोगों की मदद से गैस सिलेंडर रस्सी की मदद बाहर निकाले। इसके बाद दूसरे वाहन की मदद से सिलेंडर रखकर जबलपुर के लिए रवाना किए गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचा दिया, जहां पर घायल को भरती कर लिया गया। ,
Tags
jabalpur