khabar abhi tak

शासकीय स्कूल के जर्जर भवन को तोड़ते वक्त भरभराकर गिरी छत, एक श्रमिक की दबने से मौत, दूसरा गंभीर

जबलपुर। पाटन थानान्तर्गत ग्राम कन्तोरा में आज उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब जर्जर हो चुके शासकीय स्कूल भवन को तोड़ते वक्त अचानक छत भरभराकर गिर गई। जिसकी चपेट में आकर एक श्रमिक की मौत हो गई। वहीं दूसरे के शरीर पर गंभीर चोटें आई है, जिसे मलबे से निकालकर पाटन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया। 
                        बताया गया है कि ग्राम कन्तोरा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के जर्जर हो चुके भवन को तोड़ा जा रहा है। आज पूर्वान्ह 11 बजे के लगभग श्रमिकों द्वारा भवन तोडऩे का काम किया जा रहा था। इस दौरान भवन की छत भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर मजदूर मनोज प्रजापति उम्र 40 वर्ष निवासी नुनसर व पवन उम्र 30 वर्ष दब गए। मनोज व पवन को मलबे के नीचे दबा देख अन्य श्रमिकों में चीख पुकार मच गई, शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंच गए, सभी ने मिलकर दोनों को बाहर निकालकर पाटन अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद मनोज प्रजापति को मृत घोषित कर दिया, वहीं पवन की हालत को देखते हुए भरती कर लिया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस व प्रशासिनक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे, जिन्होने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस हादसे के कारणों के साथ ही निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak