जबलपुर। तिलवारा के परासिया गांव में शौच करने गए किसान के बेटा नरेश उइके करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
तिलवारा पुलिस ने बताया कि परासिया गांव के रहने वाले किसान राजकुमार उइके ने बताया कि मंगलवार शाम लगभग 6 बजे उसका बेटा नरेश उइके शौच करने गांव के नरेश पटेल के खेत में गया था, जो वापस नहीं आने पर जाकर देखा तो उसका बेटा नरेश पटेल के खेत में मृत अवस्था में पड़ा था। मौके पर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसके लडके नरेश शौच करने जाने के दौरान नरेश पटेल के खेत के पास लगे ट्रांसफार्मर से बिजली के खम्बा में गये बिजली तार से करंट लगा है। नरेश को गर्दन के पास कान के पीछे व पैर के पंजे तथा दोनों पैर की पिंडरी के पास करंट लगने के निशान थे।
इसी तरह गोसलपुर थाने में बुधवार बम्हौरी निवासी जितेन्द्र पटेल ने सूचना दी कि खेती किसानी करता है। मंगलवार को उसे जानकारी मिली कि गांव का राजेश पटेल ग्राम धमकी के पास टेªन से टकराकर खत्म हो गया है। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा।