khabar abhi tak

कंचनपुर मैदा मिल के बरामदे में लग रहे थे दांव पे दांव


जबलपुर।
कंचनपुर मैदा मिल के बरामदे में ताश के पत्तों पर जुआरी दांव पे दांव लगा रहे थे। इसकी भनक लगते ही अधारताल पुलिस ने घेराबंदी करके छापा मारा। घेराबंदी होने से जुआरी भाग नहीं सके और पुलिस ने आरोपियों को धरदबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुएं की राशि 11 हजार 380 रूपये जब्त की।

अधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कंचनपुर मैदा मिल के बरामदे में जुआ खेला जा रहा है। पुलिस दल ने घेराबंदी कर जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम क्रमशः प्रदीप जैन दीक्षितपुरा, अभय सोनी फूटाताल, राहुल ताम्रकार दीक्षितपुरा, आलोक सोनी दीक्षितपुरा, अतुल सोनी उपरैनगंज, रवि जैन खटीक मोहल्ला, बाबर उर्फ जहीरूद्दीन खान मौलाना की गली, शैलेन्द्र अग्रवाल हनुमानताल बताया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश के 52 पत्तों सहित 11 हजार 380 रूपये जब्त किए। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak