khabar abhi tak

मदन महल फ्लाईओवर कांड: आरोपी पर 5,000 का इनाम घोषित



जबलपुर। मदन महल थाना क्षेत्र में बीती 3 मई को मदन महल फ्लाईओवर के नीचे स्थित रुद्रांश बाण के घर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने ऊपर से ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। अचानक हुए इस हमले में रुद्रांश का भाई शिवांश बाण गंभीर रूप से झुलस गया। आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के बाद अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। मदन महल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। अब पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की सटीक जानकारी देने वाले के लिए 5,000 रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है।

पुलिस ने आरोपी की तलाश में टीमें उतारीं

​मदन महल थाना प्रभारी धीरज राज के अनुसार इस वारदात की गुत्थी सुलझाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। जांच के दौरान पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं, जिनके आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसे सख्त सजा दिलाई जाएगी। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak