khabar abhi tak

ट्रेन में बढ़ी सख्ती तो अब बस से कर रहे गांजे की तस्करी, रायपुर बस पर पुलिस की कार्रवाई, 1 गिरफ्तार

जबलपुर। जिले की बरेला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जो छत्तीसगढ़ के रायपुर से गांजे की खेप लेकर जबलपुर आ रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। बताया जाता है कि ट्रेनों में इन नशे के कारोबारियों पर सख्ती बढ़ी है, जिसके बाद ये लोग बस के माध्यम से अपनी कारगुजारियों को अंजाम दे रहे हैं.

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक शातिर तस्कर बस के जरिए रायपुर से गांजे की एक बड़ी खेप लेकर जबलपुर की तरफ आ रहा है। सूचना मिलते ही बरेला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए शारदा मंदिर के समीप नाकेबंदी की और संदिग्ध बसों की सघन चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने जब एक संदिग्ध युवक को रोका और उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 1 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान गगन केवट के रूप में हुई है, जो जबलपुर के ही रामपुर छापर का रहने वाला है।

फिलहाल, बरेला पुलिस ने आरोपी गगन केवट को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि जबलपुर में वह यह गांजा किसे सप्लाई करने वाला था और इस काले कारोबार में उसके साथ और कौन-कौन शामिल हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak