जबलपुर। धनवंतरि नगर शराब दुकान से अवैध रूप से लग्जरी कार में देशी शराब ढोई जा रही थी। पुलिस ने छापा मारकर कार में शराब ढो रहे दो व्यक्तियों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 150 पाव देशी शराब और वाहन जब्त कर लिया है।
गढ़ा टीआई प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना पर सफेद रंग की बोलेरो क्रमांक एमपी 20 टीए 1063 में अवैध शराब परिवहन के मामले में कैंसर विभाग मेडिकल कॉलेज के सामने मेन रोड पर दबिश दी गई। कार में काली फिल्म लगी थी। कार में बैठे दोनों व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर बोलेरो चालक ने अपना नमा अमित मेश्राम निवासी परसवाड़ा, गोपाल गुप्ता शास्त्रीनगर बताया। बोलेरो चालक के बाजू वाली सीट के पास रखे 3 कार्टून में कुल 150 पाव देशी शराब रखे मिले। उक्त शराब के संबंध में पूछने पर धनवंतरीनगर शराब दुकान से शराब लेकर शास्त्रीनगर निवासी टोनी के यहां देने जाना बताते हुये उक्त शराब धनवंतरीनगर शराब दुकान के मैनेजर विवेक सिंह द्वारा भेजना बताये।