बताया जाता है कि 15 जुलाई से 17 जुलाई तक चलने वाले इस तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश के कारण जबलपुर जिले सहित पूरे प्रदेश में राजस्व व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कार्यालयों में सन्नाटा पसरा हुआ है, जिससे नामांतरण, बंटवारा, और सीमांकन जैसे महत्वपूर्ण काम पूरी तरह ठप हो गए हैं और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आंदोलन के दूसरे दिन आज मध्य प्रदेश पटवारी संघ जबलपुर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सांसद आशीष दुबे से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस मौके पर पटवारियों ने सांसद को अपनी पांच सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। संघ ने सांसद से आग्रह किया कि वे शासन स्तर पर इस विषय को उठाएं और मांगों के शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक पहल करें। इस मौके पर पटवारी संघ के जागेंद्र पिपररी, कुमारी मुक्ता चौकसे, पंकज पाठक, सुनील झा, नरेश दुबे, प्रभात परोहा, मुकेश मिश्रा, कैलाश उर्वेती, कपिल तिवारी, रोहित पटेल, पुष्पेंद्र अहिरवार एवं जिलेभर से आए बड़ी संख्या में पटवारी उपस्थित रहे।
जबलपुर। पटवारी संघ के प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत आज पटवारियों के सामूहिक अवकाश का दूसरा दिन रहा। पटवारियों ने आज सांसद आशीष दुबे से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होने लम्बे समय से लम्बित अपनी समस्याओं से सांसद को अवगत कराया।
Tags
jabalpur