khabar abhi tak

स्टेट बार कौंसिल चुनाव: टॉप फाइव प्रत्याशियों में कड़ी टक्कर



जबलपुर। स्टेट बार कौंसिल चुनाव के लिए जारी मतगणना के दौरान उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। हर राउंड के बाद प्रत्याशियों के क्रम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वर्तमान स्थिति के अनुसार, राकेश सिंह भदौरिया, विवेक सिंह, आरके सिंह सैनी, हितोषी जय हार्डिया और अखिलेश कुमार सक्सेना टॉप पांच की सूची में बने हुए हैं। महिला प्रत्याशियों के वर्ग में प्रतीका पाठक, प्रवीण तिवारी, अन्नू पटेल, प्रतिभा वालिया और रश्मि ऋतु जैन ने अन्य के मुकाबले बढ़त बनाई हुई है।चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, कुल 62 हजार मतों में से अभी तक 45,294 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। इन मतों की पड़ताल में 1567 मतों को अमान्य या निरस्त घोषित किया गया है। प्रत्याशियों के समर्थक मतगणना स्थल पर अपनी नजरें जमाए हुए हैं और हर राउंड के साथ उत्सुकता बढ़ती जा रही है। अंतिम परिणामों के लिए अभी कुछ और राउंड की मतगणना शेष है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak