khabar abhi tak

लोक निर्माण विभाग में 83 लिपिकों को मिला प्रमोशन,खुशी की लहर



जबलपुर। जबलपुर के लोक निर्माण विभाग में लंबे समय से लंबित पदोन्नति की प्रक्रिया आखिरकार पूरी हो गई है। मुख्य अभियंता आनंद प्रकाश राणे के विशेष प्रयासों और सक्रियता के चलते 83 सहायक ग्रेड-3 कर्मचारियों को सहायक ग्रेड-2 के पद पर पदोन्नति मिली है। पिछले 10 वर्षों से ये कर्मचारी अपनी पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे थे, लेकिन माननीय उच्च न्यायालय के आदेश और विभागीय रोक के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा था। इस महत्वपूर्ण निर्णय को धरातल पर लाने के लिए अधीक्षण यंत्री प्रशासन डी के शरीबान, लेखा अधिकारी संजना चौकसे, शशिकिरण खरे, अंजना श्रीवास्तव और तंतुवाय ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग अराजपत्रित सेवा भर्ती एवं सेवा शर्तें नियम 1972 के तहत यह पदोन्नति दी गई है। इन कर्मचारियों को अब पे-मेट्रीक्स लेवल 6 के अंतर्गत 25300 से 80500 वेतनमान का लाभ मिलेगा।

​पदोन्नति मिलने से कर्मचारियों में खुशी की लहर

​मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्य अभियंता आनंद प्रकाश राणे की कार्यशैली की सराहना की है। संघ के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, देवेंद्र पचौरी, आलोक अग्निहोत्री, जी पी द्विवेदी, योगेश देशमुख, रवि बांगड़, प्रशांत तिवारी, भूपेंद्र रघुवंशी, अरविंद शाहू, संजय मजूमदार, अनुराग गुप्ता, नितिन सेलेट, आशीष नामदेव, राजेंद्र गुप्ता और रोशन पासी ने बताया कि पदोन्नति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए 24 घंटे सघन सीआर जांच की गई। विभाग द्वारा नियमों के दायरे में रहकर निष्पक्ष तरीके से योग्य कर्मचारियों को यह लाभ प्रदान किया गया है। पदोन्नति के इस कदम से विभाग के अन्य कर्मचारियों में भी उत्साह का संचार हुआ है। यह कार्रवाई शासन की कर्मचारी हितैषी नीतियों को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करने का एक बड़ा उदाहरण है।

​प्रशासनिक तत्परता से पूरी हुई लंबित प्रक्रिया

​लोक निर्माण विभाग के इस निर्णय ने उन अनेक कर्मचारियों को राहत दी है जो लंबे समय से योग्यता पूरी करने के बाद भी एक ही पद पर कार्य करने के लिए मजबूर थे। कई कर्मचारी तो बिना पदोन्नति पाए ही सेवानिवृत्त हो गए थे, जिसे देखते हुए यह प्रक्रिया अत्यंत आवश्यक मानी जा रही थी। अब पदोन्नति पाने वाले 83 कर्मचारियों को आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से नई जिम्मेदारियों के साथ पदस्थ किया गया है। अधिकारियों की इस टीम ने न केवल फाइलों का निपटारा समय पर किया, बल्कि पात्रता की बारीकी से जांच भी सुनिश्चित की। संघ के प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी इसी प्रकार की गति से विभागीय कार्य किए जाएंगे ताकि कर्मचारियों का मनोबल बना रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak