khabar abhi tak

जबलपुर के सुहागी क्षेत्र में चल रहा था देह व्यापार का अड्डा, पुलिस की छापामारी, 5 पुरुष, 2 युवतियां मिली

जबलपुर.  एमपी के जबलपुर शहर के अधारताल थानान्तर्गत सुहागी क्षेत्र में पुलिस ने एक देह व्यापार अड्डे का खुलासा किया है. पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के बाद दी गई दबिश में 5 पुरुष व 2 युवतियों को पकड़ा गया है। इन सभी को थाना लाया गया है, जहां पर पूछताछ चल रही हैय

मिली जानकारी के मुताबिक अधारताल थाना क्षेत्र के सुहागी पन्नी मोहल्ला में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कथित देह व्यापार के एक अड्डे का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने पहले एक पंटर को ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा। सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने मकान पर दबिश दी।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से पांच पुरुष और दो महिलाओं को हिरासत में लिया। कार्रवाई के बाद सभी को पूछताछ के लिए महिला थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूछताछ के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak