khabar abhi tak

रेलवे स्टेशन से 5 माह की बच्ची को छीन कर भागने वाले आरोपी को जीआरपी ने पकड़ा

जबलपुर. शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) जबलपुर रेंज के सागर जीआरपी क्षेत्र के बघौरा स्टेशन से एक 5 माह की मासूम को छीन कर भागने वाले आरोपी को जीआरपी की तत्परता से चंद घंटों के भीत गिरफ्तार कर लिया गया है।

जीआरपी से मिली जानकारी के मुताबिक 9 जुलाई को थाना जीआरपी सागर में मिथुन सहरिया पिता नाथू सहरिया उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कठवर थाना बार जिला ललितपुर उत्तर प्रदेश ने रिपोर्ट किया कि बघौरा स्टेशन में बहन दुर्गा से आरोपी ने मेरी छोटी बच्ची 5 माह को छीन कर भाग गया था. जिसे जनता की मदद से पकड़ा गया.

फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क, 223/26 धारा 137 (2) बीएनएस का कायम विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना आरोपी छोटू खटीक पिता राजाराम खटीक उम्र 35 वर्ष निवासी खटीक मोहल्ला नाराहट जिला ललितपुर से पूछताछ की. घटना स्वीकार किया. जिस पर उसे गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्यायालय सागर के समक्ष आरोपी को पेश किया. माननीय न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपी को केंद्रीय जेल सागर दाखिल किया गया है। टीम जीआरपी थाना प्रभारी एच एल चौधरी, प्रआर भानु प्रताप आर राकेश यादव सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak