जबलपुर. गुजरात में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसका असर रेल संचालन पर भी पड़ा है. विलंब से चलने वाली गाडिय़ों में वेरावल-जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस भी पड़ा है. जो शनिवार को लगभग 6 घंटा विलंब से चल रही थी. इसके अलावा अन्य गाडिय़ां भी जबलपुर लेट पहुंच रही थीं.
उल्लेखनीय है कि इन दिनों मानसून की बारिश ने गुजरात पर ज्यादा असर डाला है. इसका प्रभाव रेल संचालन पर भी पड़ा है। जबलपुर आने वाली गाड़ी संख्या 11463 वेरावल-जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस लगभग 6 घंटा विलंब से जबलपुर पहुंचने की संभावना जताई जा रही थी.
ये गाडिय़ां भी विलंब से चल रही
- 03252 बेंगलुरु- दानापुर स्पेशल 11 घंटा
- 04116 एलटीटी- सूबेदारगंज स्पेशल 3 घंटा
- 01449 पुणे-दानापुर स्पेशल 2 घंटा 50 मिनट
- 22190 रीवा-जबलपुर इंटरसिटी 2 घंटा 10 मिनट
- 51704 मंडला फोर्ट-जबलपुर पैसेंजर 1 घंटा 35 मिनट.
