khabar abhi tak

अब भोपाल में हर 15 मिनट में मेट्रो, 4 नई ट्रेनें को हरीझंडी


जबलपुर । मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 25 जुलाई से सुभाष नगर से एम्स तक के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर एक नहीं बल्कि चार मेट्रो ट्रेनों का संचालन शनिवार से शुरू कर दिया गया है। कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी सीएमआरएस से दोनों ट्रैक पर सिग्नलिंग सिस्टम की ओके रिपोर्ट मिलने के बाद मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने नया शेड्यूल जारी किया है।

नई व्यवस्था के तहत अब यात्रियों को 75 मिनट का इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। पीक आवर्स में यात्रियों को हर 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो सेवा उपलब्ध होने लगी है। वहीं आम समय में मेट्रो हर 30 मिनट में स्टेशन पहुंचेगी। चारों ट्रेनें मिलकर दिनभर में दोनों दिशाओं 25-25 फेरे लगाएंगी यानी करीब 50 फेरे।

ये है नई समय-सारणी

पहली मेट्रो- सुबह 9 बजे सुभाष नगर से और सुबह 9.30 बजे एम्स से

अंतिम मेट्रो- शाम 6.30 बजे सुभाष नगर से और शाम 7 बजे एम्स से

पीक आवर्स समय- सुबह 9 से 10.30 बजे और शाम 5ण्30 से 7 बजे तक

ट्रेन उपलब्धता- पीक आवर्स में हर 15 मिनट पर, अन्य समय में हर 30 मिनट पर

कुल दैनिक ट्रिप- 50 फेरे ;एक तरफ से 25 फेरे, दूसरी तरफ से 25 फेरे

कहते हैं लोग

जबलपुर से भोपाल पहुंचे संजय शर्मा का कहना है कि एम्स जाने के लिए अब बेहतर साधन हो गया है। हर 15 मिनट में गाड़ी होना सुविधा युक्त हो गया है।

जबलपुर की रिशू सक्सेना कहती हैं कि अभी भीड़ में ज्यादा परेशानी होती थी, हम यहां जॉब कर रहे हैं। फेरे बढ़ने से भीड़ पर नियंत्रण हो गया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak