जबलपुर। पाटन के पिपरिया कला में दो युवकों ने एक नाना और पोते पर राईजर पाइप से हमला कर पांच हजार रूपए छीन लिए। मौके पर मारपीट करते हुए बाइक में तोड़फोड़ करते हुए भाग गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पाटन पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात बजरंग गढ़ निवासी प्रवेश सिंह लोधी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दानीबाबा पेट्रोल पम्प पिपरिया कला में काम करता है। शुक्रवार शाम लगभग 6-20 बजे वह रिश्ते के नाना प्रताप सिंह लोधी निवासी तारादेही पौड़ी के साथ मोटर सायकल से पिपरिया कला पेट्रोल पम्प जा रहा था। वह मोटर सायकल चला रहा था। नाना पीछे बैठे थे। जैसे ही हम लोग ग्राम माला के आगे पुल के पास पहॅुचे। तभी ग्राम पिपरिया के तुलसी लोधी एवं किशनिया लोधी खड़े थे। उसे देखकर मोटर सायकल के आगे मोटर सायकल लगाकर रास्ता रोक लिये। तुलसी लोधी हाथ में राईजर पाईप लिये था। बोला जेब से पैसे निकाल। नहीं तो जान से खत्म कर देंगें उसने पैसे देने से मना किया तो किशनिया ने उसे पकड़ लिया। तुलसी ने राईजर पाईप से मारकर उसके दोनों हाथ की कोहनी में चोटें पहुंचा दी। किशनिया ने उसकी जेब से 5 हजार रूपये निकाल लिये। नाना बीच बचाव करने लगे तो दोनों ने राईजर पाईप व हाथ मुक्कों से मारपीट कर नाना के पैर जांघ में चोटें पहंुचा दी। उसकी मोटर सायकल में तोड़फोड़ करने लगे। वे लोग किसी तरह वहां से भाग आये। तुलसी लोधी व किशनिया लोधी ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ 5 हजार रूपये की लूट कर मोटर सायकल में तोड़फोड़ की है।
