khabar abhi tak

पुलिस को देखते ही जुआंडिय़ों में मची भगदड़, पहाड़ी पर घेराबंदी में पकड़े गए 5 युवक, 4 कूदकर भाग निकले


जबलपुर। गढ़ा थानान्तर्गत बदनपुर पहाड़ी पर चल रहे जुआंफड़ में उस वक्त भगदड़ मच गई, जब पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस की दबिश में जुआंड़ी कूदकर भागे लेकिन पुलिस की घेराबंदी में पकड़े गए, वहीं चार जुआंड़ी कूदकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से पांच जुआंडिय़ों को पकड़कर 25 हजार 260 रुपए जब्त किए है। 

                                 पुलिस अधिकारियों के अनुसार बदनपुर पहाड़ी पर लम्बे समय से चल रहे जुआंफड़ पर बीती देर रात पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी, पुलिस को देखते ही जुआंडियों में भगदड़ मच गई। जुआंड़ी पहाड़ी से कूदकर भागने की फिराक में थे लेकिन पुलिस की घेराबंदी में पकड़े गए। पुलिस ने मौके से मोनू प्रजापति उम्र &7 वर्ष निवासी नेता कालोनी साई बाबा मंदिर के पास अधारताल, श्याम प्रजापति उम्र &2 वर्ष निवासी इंद्रा बस्ती रतन नगर गढ़ा, मोनू उर्फ लक्ष्मी सिंह लोधी उम्र 42 वर्ष निवासी गंगासागर लोधी मोहल्ला, राहुल मनोहरे उम्र 41 वर्ष निवासी जल मंदिर के पास आगा चौक सर्वोदय नगर, मूर्ति केवट उम्र 22 वर्ष निवासी यादव कालोनी रानीताल को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों को कब्जे से 25 हजार 260 रुपए जब्त किए है।  जुआडिय़ों को पकडऩे में उप निरीक्षक संजय गुर्जर, सहायक उप निरीक्षक रामकरन मिश्रा, प्रधान  आरक्षक ज्ञानेन्द्र पाठक, प्रदीप दुबे, हेमंत पटेल, आरक्षक भगवान सिंह, गौरव तिवारी की सराहनीय भूमिका रही। 

भागने में सफल रहे ये युवक-

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की दबिश में बदनपुर पहाड़ी से कूदकर भागने में राज बिठ्ठल, संदीप पटेल, अन्नू रैकवार सहित दो जुआंड़ी भागने में सफल रहे। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि उक्त जुआंफड़ का संचालक अ"ाू चक्रवर्ती व रोहित सेन द्वारा किया जा रहा था। पुलिस अब इन दोनों आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak